..................... प्रियंका चोपड़ा की नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाईगर का ट्रेलर | Priyanka Chopra presents The White Tiger trailer co starring Rajkummar Rao, Aadarsh Gourav - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया द व्हाइट टाईगर का ट्रेलर, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा की वापसी का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं और अब उन्होंने अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाईगर का पहला ट्रेलर शेयर किया है। लेखक - निर्देशक रमीन बहरानी की ये फिल्म अरविंद अडिगा की इसी नाम की मैन बुकर प्राइज़ विजेता किताब पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव एक कपल के तौर पर नज़र आएंगे।

वहीं इस फिल्म के साथ डेब्यू कर रहे हैं एक्टर आदर्श गौरव। आदर्श फिल्म में प्रियंका और राजकुमार राव के नौकर के किरदार में दिखाई देंगे। एक नौकर जिसे हमेशा से नौकर बनना ही सिखाया गया है। लेकिन उसकी ज़िंदगी एक झटके में तब बदल जाती है जब उसकी मालकिन उससे एक सवाल करती है।

priyanka-chopra-presents-the-white-tiger-trailer-co-starring-rajkummar-rao-aadarsh-gourav

फिल्म दिसंबर में कुछ थियेटर्स में रिलीज़ हो रही है वहीं जनवरी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म का ट्रेलर इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो हॉलीवुड की वैराईटी मैगज़ीन की prediction लिस्ट कहती है कि प्रियंका चोपड़ा को इस साल अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X