Unseen Photos: निक-प्रियंका की शादी से पहले हुई थी ये खास रस्म, दूल्हे ने बजाई ढोलक तो दुल्हनिया ने...

Priyanka Chopra Nick Jonas

Priyanka Chopra Pre Wedding Pooja: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों शादी के बाद अपनी लाइफ के सबसे शानदार पेरेंटहुड फेज को जमकर इंजॉय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी राजस्थान में बेहद ग्रैंड इवेंट में हुई थी। प्रियंका की शादी की तस्वीरें आज भी लोग देखते नहीं थकते हैं।

वहीं जब बात प्रियंका और निक की अनसीन तस्वीरों की हो तो कहने ही क्या। निक और प्रियंका की शादी से पहले हुई पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरें देख निक और प्रियंका के फैंस सातवे आसमान पर हैं। इसके साथ ही तस्वीरें भी आग की तरह वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निक और प्रियंका के बीच काफी शानदार कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान स्काई ब्लू कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही निक की सबसे शानदार तस्वीर वो है जिसमें वो ढोलक बजाते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू ही नहीं बल्कि ईसाई रीति रिवाज के साथ में भी शादी रचाई थी। कुछ खबरों के अनुसार दोनों ने भारत में अपनी शादी में तकरीबन 3.5 करोड रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। खान की अब दोनों की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी भी हो चुकी है जिसका नाम मालती है। अक्सर दोनों को अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।

लेकिन अब हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। दरअसल हाल ही में जोनस ब्रदर्स यानी कि निक, जो और केविन एक चैट शो में पहुंचे और उनका एक वीडियो सामने आया है। जहां पर उन्हें कुछ सवालों का जवाब देना था और उनके पास झूठ पकड़ने वाली मशीन मौजूद थी जिसमें पता चल जाएगा कि वह सच बोल रहे हैं या फिर झूठ।

निक जोनस से सवाल किया गया कि इतने सारे शादी के फंक्शन के दौरान आपको कभी ऐसा नहीं लगा कि बस अब और नहीं। इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया।

निक जोनस ने इसके बाद इसके पीछे की वजह का खुलासा किया और कहा की शादी तो पूरी कर ली लेकिन आज जब भी शादी के बिल देखता हूं तो मुझे अफसोस होता है। शादी करने के लिए काफी ज्यादा पैसा खर्च हुआ जबकि इसकी कोई खास जरूरत नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X