Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने 'सिटाडेल' प्रीमियर में पति निक जोनस की जमकर की तारीफ, बताया रिश्ते के बारें में

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड बेव सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के प्रोमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पति निक जोनस के बारें में बात की और उनकी जमकर तारीफ भी की।
बेव सीरीज 'सिटाडेल' में एक्ट्रेस हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन के अपोजिट नजर आने वाली हैं। प्रियंका के फैंस उनकी इस सीरिज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
जाहिर है कि तो इस सबके लिए प्रियंका और रिचर्ड 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रेस टूर में व्यस्त हैं। मुंबई, लंदन और रोम के बाद, प्रियंका और रिचर्ड ने लॉस एंजिल्स में 'सिटाडेल' के प्रीमियर ने सबका ध्यान खींचा।
इवेंट में प्रियंका पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। निक जोनास पीसी के सबसे बड़े प्रशंसक रहे हैं और वह प्रेस टूर के दौरान हर वक्त उनका समर्थन करते दिखाई दिए थे। इस बीच प्रियंका ने सिटाडेल प्रेस टूर के दौरान उनके समर्थन पर प्रतिक्रिया दी है।
'सिटाडेल' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने निक जोनस ने बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि निक हमेशा हंसते रहते हैं और वह उनके जैसा सहयोगी पाकर बहुत खुश हैं।
आगे प्रियंका ने कहा, मुझे लगता है कि एक ऐसा साथी होना वास्तव में आश्चर्यजनक है, जो इतना सहायक है। मैं उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। खैर अब स्क्रीनिंग खत्म करने के बाद मैं उनके शो में जा रही हूं। यही वह है जो हम करते हैं। हम एक दूसरे के लिए दिखाई देते हैं। यह परिवार है।
खैर यह बैसे पहली दफा नहीं है कि जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पति के बारें में ऐसे तारीफ की हो, इससे पहले कई बार खुलकर अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने अपने सिंगर पति के बारें में तारीफ की और प्यार तो हमेशा ही प्रियंका निक पर लुटाती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications

