आईफा 2014- प्रियंका के फैन हैं हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन ट्रेवोल्टा और केविन

आईफा 2014 में इस साल प्रियंका चोपड़ा को भले ही उनकी फिल्म के लिए अवॉर्ड ना मिला हो लेकिन इस साल के अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा छायी रहीं। एक तरफ तो विद्या बालन के बदले प्रियंका ने ही आईफा में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को प्रमोट किया और साथ ही उन्होंने एक्टिंग मास्टर क्लास को भी होस्ट किया वो भी हॉलीवुड के कुछ जाने माने अवॉर्ड विनर सेलिब्रिटीज के साथ। प्रियंका चोपड़ा के फैन बॉलीवुड में तो कई लोग थे ही लेकिन अब हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन ट्रेवोल्टा भी प्रियंका चोपड़ा की सिंगिंग और उनके बेहतरीन अभिनय की तारीफ करते दिखे। आईफा 2014 के दौरान जॉन को भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर इंटरनेशनल स्टार का अवॉर्ड दिया गया और उसी दौरान जॉन ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका की इंटनेशनल एलबम संगीत जगत में काफी पसंद की जा रही है।

जॉन ट्रेवोल्टा ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के दूसरे इंटरनेशनल एलबम एक्सोटिक के बारे में बात की और तरीफ करते हुए कहा कि इस एलबम ने इंटरनेशल म्यूसिक मार्केट में धूम मचा दी है। सूत्रों के अनुसार जॉन ट्रेवोल्टा जो कि अपनी फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस और साथ ही फिल्मो में सिंगिंग के लिए काफी मशहूर हैं। जॉन साथ ही ग्रीस के कल्ट एंटरटेनर भी माने जाते हैं द्वारा प्रियंका चोपडा़ को दिया गया ये कॉम्प्लीमेंट बहुत ही खास है। ये प्रियंका के लिए एक खास पल था जब उनके काम को उन्हीं की इंडस्ट्री के जाने माने लोगों द्वारा सराहा गया।

एक्टिंग मास्टर क्लास के दौरान दो पैनल बनाए गये और इस दौरान फिल्म और मीडिया से जुड़े कई बड़े बडे़ जाने माने सेलिब्रिटीज ने मिलकर एक दूसरे के साथ फिल्म जगत और अवॉर्ड विजेताओं को लेकर काफी डिसकशन किया। इसी दौरान अकेडमी अवॉर्ड विजेता हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की अपनी इच्छा भी जाहिर की। केविन की इस इ्च्छा को सुनकर प्रियंका हैरान भी थीं और बेहद खुश भी। ये सच में प्रियंका के लिए एक बेहतरीन शाम थी। केविन स्पेसे और प्रियंका चोपड़ा ने घंटों बैठकर फिल्म और अकेडमी अवॉर्ड्स विजेताओं के बारे में बातें की और उसी दौरान केविन ने प्रियंका से कहा कि वो उनके अभिनय से काफी प्रभावित हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X