प्रियंका चोपड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार के साथ तस्वीर शेयर कर काट दिया बवाल, बोलीं- 20 साल...

Priyanka Chopra Salman Khan Akshay Kumar

Priyanka Chopra Akshay Kumar:प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने बिना किसी की मदद के इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। लेकिन अभी के समय पर वह हॉलीवुड में सक्सेस हासिल कर चुकी है और अभी के समय पर ग्लोबल आइकॉन भी बन चुकी है। लेकिन उनकी शुरुआती करियर में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

प्रियंका चोपड़ा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में मुझसे शादी करोगी फिल्म भी शामिल थी। इसको दो दशक हो चुके हैं और आपको बता दें की एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके गाने भी काफी पसंद किए गए थे।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया और 2004 में इस फिल्म को आज ही के दिन रिलीज किया गया था। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और प्रियंका चोपड़ा ने इसमें रानी नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। सलमान को समीर और अक्षय कुमार को सनी का किरदार निभाने मिला था।

फिल्म में अक्षय कुमार ने काफी गुस्से वाले स्वभाव के लड़के का किरदार निभाया था और वह अपनी जिंदगी में गलतियों पर गलतियां करता चला जाता है। इस फिल्म को 20 साल पूरे हो चुके हैं और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सलमान औरअक्षय के साथ में एक तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने इसके साथ में कैप्शन लिखा कि रानी बन 20 साल हो चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इस वक्त एक्ट्रेस हेड्स ऑफ स्टेट फिल्म को लेकर चर्चा में है। कुछ वक्त पहले उन्होंने इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया था और इतना ही नहीं लंबे वक्त से ऐसी भी चर्चा सामने आ रही है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ में नजर आने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X