प्रियंका चोपड़ा ने सलमान-ऐश्वर्या की तस्वीर पोस्ट कर किया दोनों को टैग? इंटरनेट पर आया तूफान, क्या है मजरा!
Priyanka Chopra Salman Aishwarya: प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो कि शायद ही इस वक्त कोई फिल्म इंडस्ट्री में करने की हिम्मत कर सकती है।

उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या एक साथ नजर आ रहे हैं और उन्होने दोनों को टैग भी किया है। जी हां, पीसी ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और किसी में वो स्कूबा डाइविंग आउटफिट में दिख रही हैं तो किसी में वो एक मैगज़ीन में उनके फीचर की एक झलक दिख रही है। एक तस्वीर में 'हम आपके हैं कौन...?'
और एक में 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ यहां... कुछ वहां..." जैसे ही पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका ने हम दिल दे चुके सनम की एक तस्वीर साझा की थी जिसमें सलमान और ऐश नजर आ रहे हैं।
कर रही वाराणसी की शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर अब विदेश में रहती हैं और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही करती हैं। इस वक्त वो इंडिया में ही हैं और 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं जो कि हैदराबाद में हो रही है। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था लोग दंग रह गए थे। एक और ब्लॉकबस्टर के साथ एसएस राजामौली नजर आने वाले हैं। प्रभास के साथ बाहुबली और बाहुबली 2, रामचरण और एनटीआर के साथ आरआरआर और अब महेश बाबू के साथ वाराणसी बना रहे हैं। राजामौली किसी फिल्म को पकड़ते हैं तो काफी लंबे समय के लिए काम जारी रहता है।
सलमान-ऐश पर क्या बोले लोग?
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सलमान खान फैन।'' एक ने लिखा, ''भाईजान भी माथा पीट लेंगे।'' एक ने लिखा, ''इंडिया का गौरव है प्रियंका चोपड़ा।'' एक ने लिखा, ''हर लड़की को फूल पसंद होते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
