नेशनल सेल्फी डे पर प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट की ये तस्वीर, धड़ल्ले से हो रही है वायरल!
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस समय उनकी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल उन्होने नेशनल सेल्फी डे के मौके पर अपनी खूबसूरत सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। गौरतलब है कि 21 जून को नेशनल सेल्फी डे अमेरिका में मनाया जाता है।
जैसे ही ये तस्वीर सामने आई काफी तेजी से वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इस सेल्फी के साथ कैप्शन लिखा है जो काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होने लिखा.. 'खुशी मनाने का एकमात्र सही तरीका #NationalSelfieDay।' इस तस्वीर में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रहीं हैं और उन्होने अपने बाल खुले छोड़े हुए हैं।

इसके अलावा उन्होने चश्मा लगाया है और सिर के पीछे हाथ लगाए हुए सेल्फी क्लिक की है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह की तस्वीर पोस्ट की है।
उनके फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक झंडे गाड़े हैं,
और इस समय एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होने कई हॉलीवुड सीरीज में काम किया है। फिलहाल आपको कैसी लगी उनकी ये तस्वीर? कमेंट करके बताइए।


Click it and Unblock the Notifications