भंसाली की फिल्म में प्रियंका बनेंगी मैरी कॉम

बॉलीवुड की कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा अब आपको पर्दे पर मुक्केबाजी करती दिखायी पड़ेंगी। खबर आ रही है कि निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक विजेता मैरी कॉम का किरदार निभाने वाली हैं। प्रियंका ने इस रोल के लिए हां भी कर दिया है। फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी।

अपने रोल में सजीवता लाने के लिए प्रियंका मैरी कॉम से स्पेशल प्रशिक्षण लेने वाली हैं जिसके लिए मैरी कॉम ने हां भी कर दी है। फिल्म की कहानी मैरी कॉम की ही लाइफ पर आधारित होगी। फिल्न पूरी तरह से हिरोईन बेस्ड होग इसलिए इसमें कोई बड़ा हीरो नहीं होगा। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में बहुत हटकर किरदार किये हैं। फिल्म अंदाज से फिल्मी करियर शुरू करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एतराज, मुझसे शादी करोगी, फैशन, सात खून माफ, डॉन, दोस्ताना और बर्फी में अलग किरदार निभाये हैं। लोग प्रियंका को अच्छी अभिनेत्री मानते हैं।

इसलिए प्रियंका इन दिनों काफी मेहनत कर रही है। संजय लीला भंसाली ने भी अपनी फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट च्वाइस बताया है और उम्मीद जताई है कि फिल्म को लोग पसंद करेंगे।

आपको बता दें कि लोग कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय की फिल्मों में वापसी ना होने की वजह से संजय लीला भंसाली ने प्रियंका को फिल्म में लिया है। उनकी नजर में ऐश के बाद बॉलीवुड में कोई अच्छी अभिनेत्री है तो वो है प्रियंका चोपड़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X