निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जमकर खेली होली, विदेश से वायरल हुआ देसी वीडियो!
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो कि इस वक्त हॉलीवुड में काम कर रहीं हैं लगातार किसी ना किसी कारण चर्चा में रहतीं हैं। इस वक्त वो अपनी कुछ शानदार तस्वीरों और वीडियोज को लेकर खबरों में हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इस बार भी जमकर होली खेली है और उनके साथ निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। सभी जानते हैं कि निक जोनस एक विदेशी अभिनेता और सिंगर हैं और होली भारत का त्योहार है,
लेकिन प्रियंका चोपड़ा उनके साथ हर भारतीय त्योहार सेलिब्रेट करतीं हैं। इस बार भी निक के साथ उन्होने जमकर होली खेली है और रंग में भीगे नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो अपने चेहरे का रंग निक जोनस को लगातीं हुईं दिख रहीं हैं और ये वीडियो काफी क्यूट है।

प्रियंका चोपड़ा भले ही इस वक्त देश में नहीं रहतीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ये पता चलता रहता है कि वो अपने त्योहार और संस्कृति को नहीं भूलीं हैँ। इन वीडियो और तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि..
''ऐसे समय में कुछ आनंद पाने में सक्षम होना जब दुनिया इतनी डरावनी महसूस करती है, ऐसा आशीर्वाद है। सभी को होली मुबारक। देसी की तरह होली खेलने के लिए हमारे दोस्तों और परिवार को धन्यवाद! अच्छा महसूस कर रही हूँ।''
प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ निक जोनस के साथ ही नहीं बल्कि अपने विदेशी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ भी होली खेली है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा काफी समय से किसी हिंदी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और उनका इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैँ। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











