प्रियंका चोपड़ा का अगला प्लान..अब ये मूवी करेंगी प्रॉड्यूस!
प्रियंका चोपड़ा सिक्किम-नेपाली फिल्म प्रॉड्यूस करेंगी, जिसका नाम होगा 'Paua'। 'Paua' को अंग्रेज़ी में 'Guest' कहते हैं।
आप तो जानते ही हैं कि प्रियंका चोपड़ा मल्टी-टास्कर हैं और जो एक बार ठान लें वो तो करके ही दिखाती हैं। जहां एक तरफ प्रियंका हॉलीवुड में कदम जमा रही हैं तो दूसरी तरफ वो रीजनल खबरें भी प्रॉड्यूस कर रही हैं। प्रियंका एक भोजपुरी फिल्म भी बना चुकी हैं जिसका नाम है 'बम बम बोल रहा है काशी'।

इसी के साथ मराठी फिल्म वेंटिलेटर और पंजाबी फिल्म सरवन भी प्रॉड्यूस कर चुकी हैं। अब प्रियंका ने अपनी अगली रीजनल फिल्म भी फाइनल कर ली है जिसे वो प्रॉड्यूस करेंगी।
[''मुझे अवार्ड नहीं मिलता.. तो कुछ अजीब सा लगता है....'']
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका नए साल में सिक्किम-नेपाली फिल्म प्रॉड्यूस करेंगी, जिसका नाम होगा 'Paua'। 'Paua' को अंग्रेज़ी में 'Guest' कहते हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म उन दो बच्चों की कहानी ईर्द-गिर्द घूमेगी जो बॉर्डर पर अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं हमेशा से ही फिल्म प्रॉड्यूस करना चाहती थी। वहीं प्रियंका ने हिंदी फिल्म प्रॉड्यूस करने की बात पर कहा कि मैं ये ज़रूर करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications