खून से लथपथ प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों ने फैंस को चौंकाया, आखिर क्या है माजरा ?

प्रियंका चोपड़ा जोनस इस वक्त अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होने हिंदी फिल्मों से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है। ऐसे में उनके फैंस इंतजार करते रहते हैं कि वो कब आएंगी।
लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनके सामने आने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह से खून में लथपथ नजर आ रही हैं।
उन्होने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''#TheBluff पर खूनी मजेदार समय, फिल्मांकन का अंतिम सप्ताह! अनजान लोगों के लिए बता दूं, मैं एक फिल्म के सेट पर हूं और यह सब बनावटी है। 1800 का दशक समुद्री डाकू जहाजों पर हिंसक समय था! यह देखना अविश्वसनीय है कि कैसे फिल्म क्रू का हर विभाग वास्तविकता में विश्वास पैदा करता है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट
इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए हैँ। एक ने लिखा, इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकते!!! एक ने लिखा, मैं एर्सेल से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! ऐसा लगता है कि यह आपका सबसे खूनी, सबसे साहसी, साहसी चरित्र होगा और मैं इसके लिए यहाँ हूँ!!! एक ने लिखा, उसका खून क्यों बह रहा है। एक ने लिखा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बालों में किसी ऐसी चीज़ के लिए अनाज का इस्तेमाल होते देखूंगी, जो कि जंगली है। साझा करने के लिए धन्यवाद।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
कई बॉलीवुड फिल्में छोड़ चुकी हैं PC
प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री, ने अपने करियर में कई मौकों पर फिल्मों को ठुकरा दिया था, जिनमें से एक फिल्म 'रोबोट' भी शामिल है। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी और इसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिकाओं में काम किया था। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए प्रस्तुत होने से इंकार कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications