कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा भरेंगी इन्कम टैक्स

By Jaya Nigam

निर्देशक विशाल भारद्वाज की पहली पसंद बनी प्रियंका चोपड़ा के लिए तो उनकी फिल्म 7 खून माफ में अपने 7 पतियों के खून भी इतने भारी नहीं पड़े होंगे जितने आयकर विभाग को ना दिए गए 6 करोड़ रुपये। जब से इन रुपयों के चलते आयकर विभाग ने उनके यहां छापा मारा है तब से उनकी नींदें हराम हैं। एक तो छापा पड़ा, इस सदमे से वह निकल पातीं कि उनके घर पर बरामद हो गए शाहिद और इन खबरों के मीडिया में आ जाने से तो उनका जीना मुहाल कर रखा है।

ऐसे में मैडम प्रियंका ने अब आयकर को अपनी छिपी-छिपाई आय पर कर देने का पैसला कर लिया है। क्योंकि अब उनकी आय, आयकर अधिकारियों के लिए छिपी-छिपाई नहीं रह गई बल्कि इसका एक-एक वि वरण आयकर विभाग के पास मौजूद है, जिसके चलते उन्होने मैडम प्रियंका के 9 फ्लैटों पर छापा मारा था। इन सब चीजों को एक ही बारक में खत्म करने के लिए उनके पास सबसे आसान तरीका ये बचा है कि वह फटाफट 6 करोड़ रुपये आयकर विभाग को सौंप दें।

मालूम हो कि प्रियंकी फिल्म 7 खून माफ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा केंद्रीय किरदार हैं। उन्होने फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो एक के बाद एक अपने सात पतियों का कत्ल करती है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रह है वैसे-वैसे मैडम प्रियंका की घबराहट भी बढ़ रही है कि अगर जल्द ही ये मामला खत्म ना हुआ तो कहीं उनकी फिल्म पर इसका असर ना पड़े। साथ ही इन्ही सब मामलों में उलझी रहीं तो 7 पतियों के खून की पब्लिसिटी भी कौन करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X