परिणीति पर प्रियंका हुई मेहरबान, फैन्स से कहा देखें इश्कजादे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'इश्कजादे' को लेकर काफी खुश लग रही हैं। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने फैन्स से यह फिल्म देखने की अपील की है।

सबसे पहले परिणीति ने प्रियंका की आने वाली फिल्म के लिए अपने ट्विटर पर लिखा कि फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' के ट्रेलर देख कर ऐसा लग रहा है कि फिल्म काफी मजेदार होगी। अपनी बहन को मोटिवेट करने के लिए परी ने लिखा, 'आगे बढ़िए प्रियंका दीदी'। इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, 'धन्यवाद तिशू..'इश्कजादे' का क्या चल रहा है। मैं बहुत उत्साहित हूं। 18 मई आने को ही है।

आपको बता दें कि यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 माई को रिलीज होने वाली है। इसमें फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन पहली बार किसी फिल्म नजर आएंगे। यह फिल्म दो किरदारों के बीच ताकत और वर्चस्व के लिए लड़ाई की कहानी है। इन दोनों के परिवार की दुश्मनी के चलते इनके बीच भी दुश्मनी रहती है। लेकिन फिर प्यार के फूल खिलते देर नहीं लगती।

वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर और प्रियंका की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' को एक सदाबहार प्रेम कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित यह फिल्म तीन समय में बंटी है इन तीनों समय में ही इनके रोमांस को दिखया गया है। यह फिल्म जून में रिलीज की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X