सलमान खान की फिल्म REJECT- अब संजय लीला भंसाली की फिल्म को भी छोड़ा!
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को रिजेक्ट कर दिया। जिसके तुरंत बाद ही एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट से उनके जुड़ने की खबर आ गई। एक ओर जहां प्रियंका फरहान अख्तर के साथ सोनाली बोस की फिल्म कर रही हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के बाद, अब प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया है।
FIRST LOOK: सनी देओल की 'भैय्याजी सुपरहिट'- एक्ट्रेस की पहली झलक
संजय लीला भंसाली की यह फिल्म गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की कहानी थी। लेकिन प्रियंका ने अंतिम समय में फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया, जिससे संजय लीला भंसाली भी हैरान हैं.. क्योंकि इस फिल्म में प्रियंका ही फीमेल लीड थी। अब उनके जाने से फिल्म में काफी तब्दीली लानी पड़ेगी।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस प्रैट के साथ Cowboy Ninja Viking नामक फिल्म में नजर आएंगी। क्रिस प्रैट हॉलीवुड के बड़े स्टार हैं, जिन्हें हमने ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, जुरासिक वर्ल्ड, गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी, जीरो डार्क थर्टी, पैसेंजर्स जैसी फिल्मों में देखा है। सूत्रों की मानें तो Cowboy Ninja Viking में प्रियंका अहम किरदार में नजर आएंगी और क्रिस के साथ रोमांस करते दिखेंगी।
हालांकि प्रियंका चोपड़ा को किसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बने, काफी लंबा समय हो चुका है। इस वजह से इनके बॉलीवुड करियर में हाल्ट सा लग चुका है। कहीं ना कहीं उन्हें अब एक धमाकेदार कमबैक की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications