अकेले कैसे रह रही हैं प्रियंका चोपड़ा, मां बनने की कर रही हैं तैयारी
इस समय कोरोना वायरस महामारी के चलते हर कोई खुद को Self Isolation और Self Quarantine कर चुका है। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने Self Quarantine के आठवें दिन से अपनी स्थिति का अपडेट फैन्स को एक वीडियो के साथ दिया।
प्रियंका ने कहा - उम्मीद करती हूं कि हर कोई सुरक्षित है। ये एक काफी कठिन समय है। इसलिए मैं बस आकर आप सबको हेलो कहना चाहती थी। ये समय इतना अजीब है कि ज़िंदगी पलट गई है।

हम सब की ज़िंदगी में उथल पुथल हो चुकी है जैसे कि कोई फिल्म चल रही हो। लेकिन ये फिल्म नहीं सच्चाई है। निक और मैं पिछले एक हफ्ते से घर पर हैं और आज हमारा अकेले रहने का आठवां दिन है।
प्रियंका ने बताया कि वो स्वस्थ हैं और सुरक्षित हैं। और वो सारे कदम उठा रही हैं जो इस समय बेहद ज़रूरी हैं और जिन्हें पालन करने का आदेश WHO ने दिया है।
इसके अलावा, प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निक से शादी और मां बनने पर भी खुलकर बात की। देखिए इस इंटरव्यू के कुछ अंश -


Click it and Unblock the Notifications
