प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज..कुछ ऐसा होना चाहिए उनका मि.राइट

प्रियंका चोपड़ा शादी के प्लान और लाइफ पार्टनर के बारे में खुल कर एक इंटरव्यू में बात की।

By Shweta

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। बेवॉच के बाद उन्होंने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म की भी शूटिंग पूरी कर दी है। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल 34 साल की हैं और उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो कब शादी करेंगी।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा से जब ये पूछा गया कि वो शादी कब करेंगी और उन्हें कैसा लाइफपार्टनर चाहिए इसपर प्रियंका ने खुलकर जवाब दिया और उनका जवाब बहुत ही शानदार है। उन्होंने अपने मि.राइट के बारे में खुलकर बताया।

priyanka-chopra-open-up-on-marriage-plans-and-life-partner

उन्होंने कहा कि "मेरी जिंदगी में कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। मैं शादी करूंगी। मुझे अपने काम से बहुत प्यार है।मैं मानती हूं कि मेरे काम का तरीका और कमिटमेंट हैंडल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। मैं चाहती हूं कि मेरा लाइफ पार्टनर ऐसा हो जो मुझे समझे और मेरा सपोर्ट करे।"

उन्होंने साथ ही ये भी कहा " ये सच्चाई है कि रिलेशनशिप को दो लोग मिलकर सफल बनाते हैं। मेरे लिए अंडरस्टैडिंग सबसे ज्यादा मायने रखती है।" बहरहाल प्रियंका कैसा लाइफपार्टनर चाहती हैं ये तो उन्होंने बता दिया लेकिन फैन्स तो साथ में ये भी जानना चाहते हैं कि वो कब शादी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X