..................... Priyanka Chopra Once Gave Befitting Reply To Netizens On Affair Rumours With Shahid Kapoor - Hindi Filmibeat

जब शाहिद कपूर के साथ अफेयर की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया था ऐसा जवाब, बोलीं- मेरी भी इज्जत है...

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल मानी जाती है और अभी के वक्त में वह इंटरनेशनल स्टार बन गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा का नाम कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स के साथ में जोड़ा गया। इस लिस्ट में शाहिद कपूर का भी नाम शामिल था। काफी साल पहले खबर तो यह भी आई थी कि जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम प्रियंका के घर पहुंची तो दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला।

लेकिन 'आप की अदालत' शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया था की इनकम टैक्स की टीम के घर पहुंचने के बाद उन्होंने शाहिद को कॉल किया था। बता दें कि साल 2011 में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म '7 खून माफ' के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। जहां पर वह है ऐसी खबर छापने वालों पर भड़की भी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस शो में बात करते हुए कहा कि "उस दिन मेरी मेड ने गेट खोला था। मुझे ऐसा लगता है कि जिस भी न्यूज़ पेपर ने इस बारे में लिखा है वो इनकम टैक्स वालों के साथ में मेरे घर पर आए होंगे तभी तो उन्होंने देखा होगा कि किसने दरवाजा खोला। हम भले ही आज इस बात को लेकर हंसते हैं लेकिन सच में यह बहुत ज्यादा चीप है। जो भी लड़कियां यहां पर मौजूद होंगी वह समझ पाएंगी कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं।"

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान कहा कि "आपके पास में कोई प्रूफ नहीं है और ना ही कभी होगा। आप किसी भी लड़की के बारे में बेबुनियाद बातें कैसे लिख सकते हो। जो अपने माता-पिता के साथ में रहती है। मैं भी तो किसी की बेटी हूं किसी की बहन हूं। लेकिन यह बहुत गलत है जिस तरीके से इस न्यूज़ को पेश किया गया। शाहिद कपूर का घर मेरे घर से 3 मिनट की दूरी पर था। मेरे घर पर भी कोई नहीं था इसीलिए मैंने उन्हें कॉल किया। लेकिन जब इनकम टैक्स की टीम घर पर आई उसके बाद मैंने उन्हें कॉल किया था।"

Read more about: priyanka chopra shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X