Priyanka Chopra: बॉलीवुड में गुटबाज़ी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर दिया बयान, कही ये बड़ी बात

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वर्तमान समय में अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मुंबर्ई आने पर एक्ट्रेस काफी लाइफलाइट में हैं, एक्ट्रेस के साथ उनके पति और बेटी भी मुंबई आए हैं। इसी दौरान उन्होंने फिर से बॉलीवुड में कॉर्नर होने पर अपनी बात रखी और और यह साफ कर दिया उन्होंने सबको माफ कर दिया पर कुछ भूली नहीं हैं, सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातें शुरु हो गई।
दरअसल बात ऐसी है कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपनी प्राइम वीडियो सीरीज़ सिटाडेल के एक विशेष कार्यक्रम में पहुंची, जहां पर उन्होंने टिप्पणी की और अपने करियर के बारें में बात की। इस दौरान अभिनेत्री के साथ अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी मौजूद थे इस कार्यक्रम में।
प्रियंका की टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्म उद्योग के कामकाज, इसकी आंतरिक राजनीति और गेटकीपिंग के रवैये को लेकर एक बहस छेड़ दी थी। जाहिर है कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ऐसे कई मुद्दे पर अपनी बात रख चुकी हैं, जिस पर कई सारे सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
इस बार शो के एक विशेष कार्यक्रम में, जिसमें गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार रिचर्ड मैडेन भी शामिल थे, प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि उन्होंने अब बॉलीवुड में अपने अनुभव के बारे में बात करना क्यों चुना।
तो इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, ''जब मैं पोडकास्ट पर थी, तो मुझसे मेरे जीवन की यात्रा के बारे में पूछा गया थी। इसलिए मैंने तब से शुरुआत की जब मैं छोटा था, जब मैं 10, 15, 22, 30 और 40 साल का थी। मैं अपनी यात्रा की सच्चाई के बारे में बात कर रहा था। मुझे लगता है कि अब मैं अपने जीवन के उस चरण के बारे में बात करने के लिए काफी सहज हूं।''
अभिनेत्री ने आगे कहा कि, '' मुझे लगता है कि अब मैं जहां हूं, मैं जो महसूस कर रही हूं उसे व्यक्त करने के लिए सही समय है। मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ उसके साथ मेरा बहुत ही उथल-पुथल वाला रिश्ता रहा है, फिर मैंने माफ़ कर दिया, मैं बहुत समय पहले चली गयी और मैंने इसके साथ अपनी शांति बना ली। मुझे लगता है कि इसीलिए मेरे लिए सुरक्षित स्थान पर खुले तौर पर इसके बारे में बात करना आसान था।''
गौरतलब है कि, हाल ही में एक साक्षात्कार में, प्रियंका चोपड़ा ने किसी का नाम लिए बिना कहा था कि उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में विरोध का सामना करना पड़ा क्योंकि लोगों ने उन्हें फिल्मों में कास्ट करना बंद कर दिया, जिससे उन्हें अंततः पश्चिम में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, यह एक्ट्रेस का बयान काफी विवादों में रहा, इस पर कई सारे सेलेब्स और फैंस ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस का सही बताया था।
डैक्स शेफर्ड के साथ अपने पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट पर बात करते हुए, प्रियंका ने साझा किया कि, उन्हें बॉलीवुड में "कॉर्नर" किया गया था। बता दे कि जल्द ही प्रियंका की आगामी प्राइम वीडियो सीरीज़ सिटाडेल एक महत्वाकांक्षी स्पाई ड्रामा है जो 28 अप्रैल को शुरू होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications

