''कृष 3 या डॉन 2 के लिए आप क्रेडिट मुझे नहीं दे सकते.. वह मेरी फिल्म नहीं थी..''
जबसे फरहान अख्तर ने डॉन 3 का जिक्र शुरु किया है, यह फाइनल बताया गया है कि डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा नहीं होगीं। जबकि बता दें, डॉन और डॉन 2 में प्रियंका ने काफी अहम किरदार निभाया था और उन्हें बेहद पसंद किया था। बहरहाल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने डॉन में निभाए अपने किरदार पर जबरदस्त बयान दिया है।
शाहरुख की फिल्म से भिड़ने को तैयार अक्षय कुमार, धमाकेदार क्लैश!
फिल्मों में एक्ट्रेस की जगह बनाने की बात पर प्रियंका ने कहा, मैं यह नहीं कह सकती कि कृष 3 या डॉन 2 प्रियंका चोपड़ा की फिल्म थी। जबकि मैं मानती हूं कि 'जंगली बिल्ली' मुझसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता। मैं इन फिल्मों का हिस्सा थी, अहम हिस्सा थी, लेकिन आप इसके लिए मुझे पूरी क्रेडिट नहीं दे सकते।

हमम्म.. खैर, हम भी यही मानते हैं कि प्रियंका से बेहतर रोमा यानि की जंगली बिल्ली का किरदार कोई नहीं निभा सकती। शायद फरहान अख्तर भी यह बात समझ जाएं और डॉन 3 में प्रियंका की जगह पक्की कर दें.. क्योंकि प्रियंका के बिना डॉन सीरिज कहीं ना कहीं अधूरी लगेगी।
खबर है कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में ही फिल्माया जाएगा। जबकि कुछ हिस्से की शूटिंग दुबई और अबु ढ़ाबी में होगी। डॉन 3 को पहली दो फिल्मों से भी ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। बहरहाल, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications