..................... प्रियंका चोपड़ा ने नेपोटिज्म और बॉलीवुड में अपने संघर्ष पर दिया था ये बयान | Priyanka Chopra on Nepotism and her struggle in Bollywood, throwback video - Hindi Filmibeat

नेपोटिज्म बहस के बीच प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो वायरल- 'मेरे लिए बहुत ही मुश्किल समय था'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरु हो चुकी है। लोग स्टारकिड्स को मिल रहे मौके और बाहरी कलाकारों के साथ हो रह पक्षपात पर आवाज उठा रहे हैं। लेकिन बता दें, बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अभी नहीं, बल्कि पहले ही काफी वाद- विवाद किया जा चुका है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने नेपोटिज्म और बॉलीवुड में अपने संघर्ष पर बातें की थीं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड में नाम कमाया है, बल्कि बतौर ग्लोबल स्टार भी उभरकर सामने आई हैं। आज इतने सालों में प्रियंका भले इंडस्ट्री का अटूट हिस्सा हैं, लेकिन उनके लिए भी यह सफर आसान नहीं रहा था।

Priyanka Chopra

ये वीडियो न्यूयॉर्क में किसी समिट के दौरान का है। जहां जब प्रियंका चोपड़ा से नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'नेपोटिज्म और बॉलीवुड साथ-साथ चलते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसे कलाकार आए हैं जो इसे तोड़ने में सफल रहे हैं। उन कलाकारों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जो मैं भी करने की कोशिश कर रही हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X