..................... Priyanka Chopra का शॉकिंग बयान, 'मेरी जिंदगी में कई मर्द मेरी सक्सेस से इनसिक्योर फील करते हैं' | Priyanka Chopra on inequality and pay parity, says ‘I know men who are insecure of my success’ - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra का शॉकिंग बयान, 'मेरी जिंदगी में कई मर्द मेरी सक्सेस से इनसिक्योर फील करते हैं'

priyanka-chopra-on-inequality-and-pay-parity-says-i-know-men-who-are-insecure-of-my-success

Priyanka Chopra on pay-parity: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया था कि 22 साल में पहली बार उन्हें वेब सीरीज सिटाडेल में पुरुष एक्टर के बराबर फीस मिली है। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में कई मर्द हैं जो उनकी सक्सेस से इनसिक्योर महसूस करते हैं।

फीस की बराबरी और उसी से संबंधित अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बात करते हुए, प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह अपने जीवन में ऐसे पुरुषों को जानती हैं जो उनकी सफलता को लेकर असुरक्षित हैं। हालांकि, एक्ट्रेस उन पुरुषों के बारे में भी बात की जिन्हें वह जानती है कि वह उनकी सफलता से खुश हैं और अपने माता-पिता और अपने पति, निक जोनस का उदाहरण दिया।

कुछ मर्द मेरी सफलता को लेकर बहुत असुरक्षित हैं

एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे जीवन में कुछ शानदार पुरुष हैं जो मेरी सफलता को लेकर असुरक्षित नहीं हैं लेकिन मेरे जीवन में ऐसे पुरुष भी हैं जो मेरी सफलता को लेकर बहुत असुरक्षित हैं। इसलिए मुझे लगता है कि पुरुषों ने परिवार के लीडर होने की स्वतंत्रता को काफी एन्जॉय किया है। वो असुरक्षित महसूस करते हैं जब एक महिला अधिक सफल हो जाती है.. या एक पुरुष घर पर रहता है और महिला काम करने के लिए बाहर जाती है.."

निक मुझे हमेशा बढ़ावा देते हैं

प्रियंका ने आगे कहा, "मैंने अपने घर में काफी अलग माहौल देखा है। मेरे पापा ने हर कदम पर मेरी मां को बढ़ावा दिया है। एक समय पर मेरी मां की सैलेरी मेरे पापा से ज्यादा थी। लेकिन इससे उनके रिलेशनशिप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वैसे ही आज जब मैं रेड कार्पेट पर चलती हूं तो मेरे पति निक मुझे सेंटर स्टेज देते हैं। मुझे गर्व है कि मेरी जिंदगी में ऐसे पुरुष हैं।"

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X