अक्षय कुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म- एक्ट्रेस ने कहा, 'अब तक का सबसे बोल्ड रोल'
साल 2004 में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्टारर फिल्म ऐतराज़ को रिलीज हुए 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर प्रियंका ने इस फिल्म को याद करते हुए इससे जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया है। प्रियंका ने कहा- ये फिल्म मेरे लिए गेम चेंजर साबित हुआ था।
प्रियंका इसे अपनी सबसे बोल्ड फिल्म बताती हैं। ऐतराज के बारे में अनुभव शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- "2004 में मुझे एक्टर बने एक साल ही हुआ था। अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्म में मैंने सोनिया रॉय का किरदार निभाया। मेरे अब तक के किरदारों में ये सबसे बोल्ड था। एक तरह से यह बड़ा खतरा भी था क्योंकि मैं फिल्मों में नई आई थी।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा- "मुझे यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि मैं बहुत डरी थी लेकिन मेरे अंदर का कलाकार कह रहा था कि मुझे कुछ अलग करना चाहिए। सोनिया का रोल बिलकुल वैसा ही था.. ज्यादातर हिस्से में दुष्ट, हिंसक, जटिल, खुद से प्यार करने वाला, लेकिन यह अतिसंवेदनशील और भावुक भी था।"
वह आगे लिखती हैं, "बेहतरीन निर्देशकों की जोड़ी अब्बास-मस्तान की मैं हमेशा शुक्रगुजार रहुंगी। उन्होंने न सिर्फ मेरे जैसे नए एक्टर पर भरोसा किया बल्कि मुझे इतना प्रेरित किया कि मैं एक ऐसा रोल निभा सकूं जिसपर गर्व हो। आज 16 साल बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो ऐतराज मेरे लिए एक गेम चेंजर सी लगती है। इसने मुझे सिखाया किरदारों को बिना किसा पूर्वधारणा के, पूर्ण विश्वास के साथ बस निभाना चाहिए।"
बता दें, ऐतराज़ अपने कंटेंट की वजह से काफी पॉपुलर रही थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के निगेटिव किरदार को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था।


Click it and Unblock the Notifications












