..................... Priyanka Chopra off to Phuket for 28th birthday | बर्थ डे मनाने फुकेट पहुंची प्रियंका - Hindi Filmibeat

बर्थ डे मनाने फुकेट पहुंची प्रियंका

By Neha Nautiyal

प्रियंका आज 28 साल की हो गईं हैं, जी हां आज है बॉलीवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा का बर्थ डे। अपनी आने वाली फिल्मों 'अंजानी अंजानी' और 'सात खून माफ' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समय निकालकर अपना 28वां जन्मदिन मनाने थाईलैंड के फुकेट द्वीप पहुंच गई हैं।

हमारे खबरची का कहना है, "प्रियंका अपनी छह गर्ल फ्रेंडस यानी महिला मित्रों के साथ फुकेट गई हैं। वह वहां अपना जन्मदिन मनाएंगी। उन्होंने पहले से ही अपने जन्मदिन के लिए समय निकालने की प्लानिंग कर ली थी।" साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं प्रियंका ने 2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

देखें तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की

इसके बाद उन्होंने 'अंदाज' में अपना बोल्ड अंदाज दिखाया और खूब तारीफ भी पाई। फिर आई 'ऐतराज', 'मुझसे शादी करोगी', 'ब्लफमास्टर', 'क्रिश', 'डॉन 2- दे चेज बिगिन्स अगेन', 'सलाम-ए-इश्क' जैसी फिल्में जिसमें दर्शकों ने प्रियंका को हाथों-हाथ लिया। मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

इसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'दोस्ताना', 'कमीने', 'वाट्स योर राशि' और 'प्यार इम्पॉसिबल' जैसी फिल्में दीं। इस साल उनकी 'अंजाना अंजानी', 'सात खून माफ' और 'डॉन 2- द चेज कॉन्टिन्यूज' फिल्में प्रदर्शित होना हैं। हमारी तरफ से प्रियंका को जन्मदिन की बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X