OUCH.. प्रियंका चोपड़ा in पाकिस्तान.. इस बयान से नाराज हो सकता है इंडिया!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक आज प्रियंका चोपड़ा एक पॉपुलर नाम हैं। हॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि अब वे पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम करना चाहेंगी।

गौरतलब है कि फवाद खान, अदनान सामी, अली जफर जैसे कई सितारों ने पाकिस्तान से भारत आकर बॉलीवुड में नाम कमाया है। लेकिन बॉलीवुड के काफी एक्टर्स हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों की ओर रूख किया है।
ALERT: शाहरूख, सलमान को टक्कर देने के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इच्छा जाहिर की है कि, 'अगर मुझे मौका मिला तो मैं पाकिस्तानी फिल्म में जरूर एक्टिंग करना चाहूंगी।' रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका रीमा कागती की फिल्म 'मिस्टर चालू' में फवाद खान के साथ भी रोमांस करते नजर आने वाली हैं।
सलमान, प्रियंका, अजय देवगन.. 2016 में बिल्कुल अलग अवतार!
जब प्रियंका से पूछा गया कि वे पाकिस्तानी फिल्म में किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी उन्होंने सीधे सपाट शब्दों में कहा कि, मेरी फिल्में किसी हीरो पर निर्भर नहीं करती.. कहानी और किरदारों पर चलती है। मैं इंटरटेनमेंट के लिए फिल्म करना चाहूंगी।
बहरहाल, हाल ही में भारत- पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्ते को देखते हुए नहीं लगता कि भारत के बॉलीवुड फैंस प्रियंका के इस बयान पर कुछ खास खुश होंगे.. खासकर ताजा हुए पठानकोट हमलों के बाद..


Click it and Unblock the Notifications
