..................... Priyanka Chopra to now debut in The Late Show With Stephen Colbert - Hindi Filmibeat

अब 'द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अब 'द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' के शो में नजर आएंगी।

By Shivani Verma

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि हॉलीवुड को भी इंप्रेस किया हुआ है। यही कारण है कि क्वांटिको के बाद उन्हें सीधा हॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला। इसी के साथ वो कई शो में नज़र आईं।

अब खबर ये आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा अब 'द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' के शो में नजर आएंगी। इससे पहले प्रियंका 'द टूनाइट शो स्टारिंग जिमी फेलोन', 'ऐलन डीजेनरेस शो' जैसे जाने माने शो में जिम्मी किमेल, केली और माइकल जैसे कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं।

ये प्रियंका का टैलेंट और हाज़िरजवाबी ही है जो उन्हें एक से बढ़कर एक शो में आने का मौका दे रही है। प्रियंका के इस हुनर को पूरे विश्व भर में सराहना मिलती है। आपको बता दें कि प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच इस साल मई में रिलीज़ होने वाली है।

priyanka-chopra-now-debut-the-late-show-with-stephen-colbert

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के साथ साथ भारतीय रिजनल सिनेमा में बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों मराठी फिल्म वेंटिलेटर और पंजाबी फिल्म सरवन को भी प्रोड्यूस किया है।

''सलमान खान के लिए कभी फिल्म स्क्रिप्ट नहीं लिखूंगा....''

ये फिल्म प्रियंका के लिए काफी खास है क्योंकि इसी से वो हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। याद दिलाते चलें कि पिछले ही दिनों दीपिका पादुकोण की भी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx : return of the xander' रिलीज़ हुई है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं सकी लेकिन दीपिका की तारीफ खूब हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X