ना बाबा ना.. सल्लू की फैन नहीं बनना: प्रियंका चोपड़ा
कहते है ना बॉलीवुड में कुछ भी बिना मतलब के नहीं होता है इसलिंए हर हां और ना के पीछे कारण खोजे जाते हैं। ऐसा ही कारण खोजा जा रहा है प्रियंका चोपड़ा की ना के पीछे जो कि उन्होंने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को बोला है। अनुराग इन दिनों शार्ट फिल्म बना रहे हैं जिसमें उन्होंने प्रियंका को सलमान खान के फैन का रोल ऑफर किया था जिसे पहले तो प्रियंका ने स्वीकार लिया था लेकिन बाद में मना कर दिया।
बस अब फिल्मी पंडितों ने इसके पीछे कारण शाहरूख खान को बता डाला। इन लोगों का कहना है कि प्रियंका ने शाहरूख की दोस्ती के कारण सलमान की फैन बनने से इंकार किया है। अब वो इतनी प्रोफेशनल भी नहीं हुई हैं कि अपने काम के लिए वो अपनी दोस्ती को दांव पर लगा दें।
वैसे भी इन दिनों वो शाहरूख के कारण काफी बदनाम हो रही हैं ऐसे में उन्होंने सोचा होगा कि सलमान के साथ काम करके एक नया बखेड़ा ना खड़ा हो जाये लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके ना कहने पर ही बवाल हो जायेगा और वो सुर्खियों में आ जायेंगी।खैर शायद अनुराग कश्यप फिर से प्रियंका के पास गये हैं कि उनकी शार्ट फिल्म में वो काम कर लें लेकिन वो सलमान की नहीं अमिताभ बच्चन की फैन बन जायें। देखते हैं इस बार प्रियंका चोपड़ा क्या कहती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
