..................... Priyanka Chopra not in Gunday movie first teaser - Hindi Filmibeat

गुंडे का पहला टीजर गुंडों के नाम, दूसरे में दिखेंगी प्रिंयका!

प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म गुंडे जो कि काफी सुर्खियां बटोर रही है का हाल ही में फर्स्ट टीजर रिलीज हुआ है। इस पहले टीजर में सिर्फ अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ही नज़र आए हैं। जब इस बारे में प्रिंयका से पूछा गया कि फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के बावजूद वो फिल्म के पहले ही टीजर से गायब क्यों हैं इसपर प्रियंका ने कहा कि ये फिल्म के प्रमोशन का ही एक हिस्सा है। चूंकि फिल्म का नाम गुंडे है तो फिल्म के पहले टीजर में दोनों गुंडो को दिखाया गया है। उसके बाद जो भी टीजर रिलीज होगा उसमें प्रिंयका और फिल्म के दूसरे मुख्य कलाकार यानी इरफानखान भी नज़र आएंगे। गुंडे फिल्म का पहला टीजर लोगों को काफी अच्छा लगा है लेकिन प्रिंयका को ना पाकर वो थोड़ा सा निराश हुए। अब सभी को अगले टीजर का इंतजार है।

गुंडे फिल्म के टीजर में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही काफी जोश भरे नज़र आ रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं रणवीर अपनी एनर्जी से अर्जुन कपूर को पीछे छोड़ते नज़र आ रहे हैं। वैसे भी रणवीर सिहं की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राम लीला रणवीर की अब तक की सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन वाली फिल्म बनी है इस फिल्म से रणवीर सिंह का उत्साह और उनका जोश और भी ज्यादा बढ़ गया है। रणवीर सिंह को अब अपनी अगली फिल्म से और भी ज्यादा एक्सपेक्टेशन बढ़ गयी हैं।

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ऐसा नहीं है कि गुंडे फिल्म में उनकी कम इंपोर्टेंस है और दोनों गुंडों की ज्यादा। फर्स्ट टीजर से ऐसा कुछ भी अंदाजा मत लगाइये। प्रिंयका चोपड़ा ने कहा कि टीजर में ना होना भी फिल्म के प्रमोशन की एक स्ट्रैटजी है। पहले गुंडों का इंट्रोडक्शन हुआ है और अब उनका इंट्रोडक्शन होगा फिल्म के अगले टीजर में। गुंडे फिल्म के निर्देशक हैं अली अब्बास जाफर और फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/zHRQ49cohEw?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X