प्रिंयका की 'बर्फी' में नहीं है सचिन की हेयस्टाईल
एक लीडिंग ऑनलाइन साईट के द्वारा लिखी गई न्यूज को लिंक करके प्रिंयका चोपड़ा ने लिखा है "ये बहुत ही अजीब बात है कि किस तरह मीडिया कोई भी स्टोरी बना देते हैं और लोग उसपर अपना राय भी बनाने लगते हैं। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है।" प्रिंयका साफ साफ कह दिया कि उन्होने ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है कि बर्फी में उनका हेयरस्टाईल गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन से मिलता जुलता है।
प्रिंयका ने जिस न्यूज पर निशाना साधा है उसमें लिखा है कि "प्रिंयका अपनी आने वाली फिल्म बर्फी पर बहुत मेहनत कर रही हैं। साथ उनकी पूरी कोशिश है कि उनकी ये मेहनत रंग लाए इसलिए वो हर हद तक जा रही हैं और इसी के चलते उन्होने सचिन तेंदुलकर के कर्ली हेयर को कॉपी किया है। प्रियंका का ये कदम 'गॉड ऑफ क्रिकेट' सचिन को पूजने वाले लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा।"
इस खबर में सचिन तेंदुलकर के कुछ फैन्स की राय भी पोस्ट की गई है और इसे पढ़कर प्रिंयका को काफी गुस्सा आया तो उन्होने इसी खबर को लिंक करके अपने ट्विटर पर ट्वीट किया और अपना गुस्सा जाहिर कर दिया। फिल्हाल प्रिंयका अपना फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद वो इस तरह की निगेटिव पब्लिसिटी को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करना चाहतीं। तो उन्होने अपनी इस ट्वीट के जरिये सभी को साफ साफ बोल दिया है कि बर्फी के लिए नो निगेटिव पब्लिसिटी प्लीज।


Click it and Unblock the Notifications
