..................... Priyanka Chopra Not Attending Raghav Parineeti Wedding for this reason priyanka chopra post for raghav parineeti wedding - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा की ससुराल में जेठानी ने काट रखा है कलेश, बहन परिणीति की शादी की रस्मों के बीच हुआ कुछ ऐसा कि.

Priyanka Chopra, Raghav Chadha, Parineeti Chopra

Priyanka Chopra Not Attending Raghav Parineeti Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की मोस्ट अवेटिड शादी क रस्में राजस्थान में ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ शुरू हो चुकी हैं। इस शादी की गेस्ट लिस्ट में सबसे ज्यादा इंतजार हर किसी को प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास और उनकी नन्ही सी बेटी मालती का था। हालांकि इस फैंस के हाथ उदासी ही लगती दिखाई दे रही है।

जहां तमाम मेहमान उदयपुर पहुंच चुके हैं और रस्में शुरू हो चुकी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ऐसी स्टोरी लगाई है जिससे उनके शादी ना अटेंड करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। खबरों के अनुसार परी की शादी में उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आना अब कैंसिल माना जा रहा है। वहीं प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए राघव और परिणीति को शादी की बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बहन परिणीति की मस्ती भरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मुझे उम्मीद है कि अपने इस बड़े से दिन पर इतनी ही खुश और संतुष्ट होगी छोटी बहन।

जानकारी के अनुसार ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा परिणीति की शादी में शामिल नहीं होगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका इस वक्त अपनी किसी पुराने कमिटमेंट में बिजी चल रही हैं। इन कमिटमेंट की वजह से वो अपनी बहन की शादी अटेंड नहीं कर पाएंगी। वहीं प्रियांका से पहले ये जानकारी सामने आई थी कि उनके पति और सिंगर निक जोनस परी की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे।

दरअसल निक जोनस ब्रदर्स टूर की वजह से परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनके बैंड का कॉन्सर्ट 21 सितंबर को फिलाडेल्फिया में, 22 सितंबर को बाल्टीमोर में और 23 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में होना वाला है।

इसके साथ ही आपतो बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की ससुराल में उनकी जेठानी सोफी टर्नर के कारण कुछ परेशानियां आ गई है। तलाक के बाद अब सोफी ने जो जोनास पर बच्चों की कस्टडी को लेकर मुकदमा किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X