PROUD: चारों ओर बज रहा है प्रियंका चोपड़ा का डंका.. दुगुनी खुशी!
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा छा चुकी हैं। इसका ताजा उदाहरण है म्यूजिक एल्बम 'डोंट यू नीड समबडी', जहां प्रियंका हॉलीवुड कलाकार जेनिफर लोपेज, एकॉन, रयान सीक्रेस्ट और फ्रेंच मोंटाना के साथ थिरकते दिख रही हैं।

वीडियो में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेम्स रोड्रीगुएज, राफेल नडाल, जीन क्लाउड वान डेम, केटलीन ब्रिस्टोव, मिला जोवोवीक, डेविड लुइज जैसे सेलिब्रिटी भी हैं। [नीचे देंखे प्रियंका चोपड़ा स्टारर Don't You Need Somebody Music Video]
मैं बिहार की बेटी हूं : प्रियंका चोपड़ा
खैर, खुशखबरी यहां खत्म नहीं होती। बता दें, इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को टीन च्वाइस अवॉर्ड 2016 में भी नॉमिनेट किया गया है। एक्ट्रेस को अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के लिए टीवी ब्रेकआउट स्टार कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है।
प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जताते हुए इस खबर को ट्विटर पर यह शेयर भी किया-
इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में अमेरिकी टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के लिए फेवरेट न्यू एक्ट्रेस इन टीवी सीरीज ट्रॉफी जीती है।


Click it and Unblock the Notifications












