FIRST PICS: रिसेप्शन में होश उड़ा रहे हैंं प्रियंंका चोपड़ा - निक जोनस, पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के बाद दिल्ली में अपना रिसेप्शन दे रहे हैं और इस रिसेप्शन से पहली तस्वीरें बाहर आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में प्रियंंका चोपड़ा और निक जोनस एक नए शादीशुदा जोड़े के तौर पर बेहद प्यारे लग रहे हैं। जहां, प्रियंका एक सफेद गाउन में दिखाई दे रही हैं वहीं निक काले सूट में दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका के ऊपर नई दुलहन का सिंंदूर और हाथों में लाल चूड़ा उनके लुक पर बेहद फब रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दो तरीके से शादी की। जहां, 1 तारीख को दोनों ने क्रिश्चियन परंंपरा से एक दूसरे को अपनाया वहीं 2 तारीख को प्रियंका और निक ने सात फेरे लिए।

जहां इस रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाने में मशगूल रहे वहीं इस नई नवेली जोड़ी ने दिल खोलकर मीडिया को तस्वीरें दी। शुरूआती मेहमानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं और इस नवविवाहित जोड़े को बझाईयां दी हैं।
खबर है कि इस रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक एक और रिसेप्शन देंगे जिसके बाद दोनों एक लंबे हनीमून पर जाने वाले हैं। देखिए, प्रियंंका चोपड़ा के रिसेप्शन की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
