Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: पीएम मोदी होंगे खास मेहमान, बॉलीवुड में किसी को नहीं मिली दावत
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं और सभी लोग गुरुवार को ही जोधपुर के उम्मेद भवन शादी के लिए पहुंच चुके हैं। अब एक चौकाने वाली खबर आ रही है कि भारत में ही शादी करने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड से किसी भी दोस्त को शादी के लिए न्यौता नहीं भेजा है। बल्कि इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। जी हैं खबर है कि प्रियंका और निक को पीएम मोदी उम्मेद भवन आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।
प्रियंका और निक जोनस 2 और 3 दिसंबर को दोनो शादी के बंधन में बंधेगे और इनकी शादी हिंदू और ईसाई रीति रिवाज के हिसाब से होनी है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और हाल ही मे दोनो ने चोरी छिपे मंगनी की थी और इसके बाद निक भारत आए और रोका सेरेमनी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications