प्रियंका चोपड़ा की शादी की गेस्ट लिस्ट बाहर, सोनाली बेंद्री - नीतू कपूर दिखीं ब्राइडल शवर में

प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं। 1 दिसंबर को जोधपुर का उमैद भवन बुक हो चुका है और नवंबर के मध्य से प्रियंका चोपड़ा अपने मेहमानों को न्योता भेजना भी शुरू कर देंगी। तब तक मेहमानोॆ की गेस्ट लिस्ट तैयार हो रही है और फिलहाल कुछ नाम फाइनल हो चुके हैं।

भारत में सलमान खान से हुई सारी अनबन को पीछे छोड़ते हुए, प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के पूरे परिवार को अपनी शादी में आमंत्रित करेंगी। वैसे भी सलमान खान की बहन अर्पिता खान प्रियंका की काफी अच्छी दोस्त हैं। और हाल ही में आयुष शर्मा की जन्मदिन की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शिरकत की।

priyanka-chopra-nick-jonas-wedding-guest-list-sonali-bendre-neetu-singh-attend-bridal-shower

लिस्ट में बाकी के नामों में शामिल है रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और प्रियंका की अगली फिल्म द स्काई इज़ पिंक के कोस्टार फरहान अख्तर और प्रोड्यूर सिद्धार्थ रॉय कपूर। अब अगर सिद्धार्थ रॉय कपूर इस शादी में शिरकत करते हैं तो विद्या बालन का वहां आना भी दिलचस्प हो गया क्योंकि अनआधिकारिक रूप से प्रियंका और विद्या दोनों ही एक समय पर शाहिद कपूर के काफी करीबी रह चुकी हैं।

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा पुराने गिले शिकवे मिटा कर शाहिद कपूर और शाहरूख खान को भी इस शादी का न्योता भेज सकती हैं। फिलहाल ये गेस्ट लिस्ट कितनी सही निकलती है ये तो समय ही बताएगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क में उनके ससुराल वालों ने एक ब्राइडल शावर दिया जहां नीतू कपूर और सोनाली बेंद्रे भी आमंत्रित थीं।

फिलहाल इस शादी में 1500 -2000 मेहमानों के आने की उम्मीद है। हो सकता है ये इस साल का सबसे बड़ा जशन हो। वैसे दिलचस्प ये है कि कुछ साल पहले तक शादी और लड़कों के बारे में प्रियंका चोपड़ा के विचार काफी बोल्ड थे। अगर आपको याद नहीं, तो हम आपको याद दिला देते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X