हो गया ऐलान, इस तारीख को होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी
Recommended Video

बॉलीवुड में इस समय दो कपल्स ऐसे है जिनकी शादी के चर्चा आए दिन हो रहे है..इनको लेकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनकी शादी किस तारीख को होगी। जीं हां हम बात कर रहें है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की..गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोनस की शादी की डेट हाल ही में सामने आई है जो कि सुर्खियों में छाई हुई है।
बता दें कि दोनो लोग इस साल 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकते है और उनकी शादी राजस्थान के जोधपुर में होगी। इसी जगह पर 3 दिन पहले से इनके मेहंदी और संगीत जैसे प्रोग्राम शुरु हो जाएंगे।

खबर ये भी है कि जिस तरह से प्रियंका और निक की सगाई हिंदू रीति रिवाज से हुई थी उसी तरह दोनो की शादी भी होगी। प्रियंका और निक इस समय काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे और काफी ज्यादा तैयारियां भी कर रहें है।
खबर ये भी है कि सारी बुकिंग पहले से ही हो चुकी है और जोधपुर के किसी किले में खुले आसमान के नीचे दोनो एक दूसरे के हो जाएंगें। बता दें कि दोनो एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहें है और काफी वक्त गुजर जाने के बाद दोनो अपने रिश्ते की बात कुबूल की थी।


Click it and Unblock the Notifications