प्रियंका- निक Wedding: मेंहदी से लेकर शादी तक, किस दिन होगी कौन सी रस्म- जानें यहां
Recommended Video

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अगले महीने निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, इस जोड़ी ने अब तक ऑफिशियली शादी की डेट का एलान नहीं किया है। लेकिन शादी से जुड़ी कई डीटेल्स बाहर आने लगी है। जाहिर है दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
[2019 मार्च में शुरु होगी दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म]
खास बात है कि प्रियंका भारत में ही शादी करेंगी और इसके लिए जोधपुर ताज उमेद भवन को बुक कर लिया गया है। यहां शाही अंदाज में प्रियंका- निक की शादी होने वाली है। हाल ही में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

चूंकि अब तक आधिकारिक तौर पर प्रियंका ने शादी की तारीख का एलान नहीं किया है। लेकिन अफवाहें तेज़ है कि प्रियंका- निक की शादी 3 दिसंबर को होने वाली है। जबकि शादी की तैयारियां 29 नवंबर से शुरु हो जाएगी। शादी की लगभग सभी रस्में जोधपुर में ही की जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications