प्रियंका चोपड़ा की शादी- जोधपुर पहुंची सलमान खान की बहन अर्पिता खान- देंखे PICS
Recommended Video

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होन के लिए जोधपुर पहुंच चुकी है। अर्पिता कुछ समय पहले ही अपने बेटे अहिल के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। बता दें, बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर/एक्टर निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करने वाले हैं। प्रियंका- निक समेत पूरा परिवार जोधपुर पहुंच चुका है। धीरे धीरे मेहमान भी जोधपुर पहुंच रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका- निक की शादी में ड्वेन जॉनसन और मेगन मार्कल भी पहुंचने वाले हैं। वहीं, फिलहाल किसी बॉलीवुड सितारों के शिरकत लेने की खबर नहीं है। बहरहाल, बॉलीवुड स्टार नजर आएंगे या नहीं.. यह तो नहीं पता.. लेकिन सलमान खान की बहन अपने दोस्त की शादी में पहुंच चुकी हैं।

इसी के साथ अर्पिता ने उन अफवाहों पर ताला लगा दिया.. जब कहा जा रहा था कि सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ने की वजह से अर्पिता और प्रियंका की दोस्ती में भी दरार आ गई है। खैर, हम तो यही उम्मीद करते हैं कि अब प्रियंका के शादी की तस्वीरें बाहर आना शुरु हो जाए।
प्रियंका- निक जोधपुर के ताज उम्मेद भवन से शादी करने वाले हैं। कुछ ही समय पहले उम्मेद भवन की ताजा तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जहां पूरा भवन दुल्हन की तरह सजा दिख रहा है। कोई शक नहीं कि यह शादी एकदम शाही अंदाज में होने वाली है।
28 दिसंबर से 1 दिसंबर तक जोधपुर में ही शादी की सभी रस्में होंगी। फिर दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से प्रियंका- निक की शादी होगी.. जबकि 3 दिसबंर को क्रिश्चयन रिवाज से। प्रियंका मुंबई में कोई रिसेप्शन देंगी या नहीं.. यह फिलहाल बाहर नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
