दुल्हनिया लेने भारत के लिए निकले निक जोनस, ये रहा सुबूत, फोटो हो गई वायरल
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी तारीख अब पास आ रही है और इसके लिए दोनो तैयारियों में लगें हुए हैं। हाल आपको बता दें कि निक जोनस भारत आने के लिए निकल पड़ें हैं और अपनी दुल्हनियां यानि प्रियंका चोपड़ा को लेने आ रहे है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ नजर आ रहें हैं। प्रियंका और निक की शादी भारत में ही होगी.. पहले भी उनकी सगाई और रोका सेरेमनी के लिए भी निक जोनस का परिवार भारत आया था।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि 2 दिसंबर को दोनो की शादी भारतीय हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से और 3 दिसंबर को ईसाई धर्म के अनुसार होगी।

इस शादी के लिए जोधपुर के उमैद भवन पैलेस को पहले से ही बुक कर लिया गया था और उसपर डेकोरेशन का काम भी चल रहा था। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग 25-26 नवंबर तक खत्म कर लेगी।
इस साल की बॉलीवुड की ये चौथी बड़ी शादी होने वाली है। इसके पहले अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण की शादी हुई है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में रही है।


Click it and Unblock the Notifications