प्रियंका चोपड़ा का सास ससुर ने ऐसे किया स्वागत, रोका फंक्शन की INSIDE PICS हुईं वायरल
Recommended Video

सारी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से बेहद निजी समारोह में सगाई कर ली। इस फंक्शन में केवल प्रियंका का परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं निक जोनस के माता पिता भी हिंदुस्तानी परिधानों में इस समारोह का हिस्सा बने। इस फंक्शन से प्रियंका की कुछ खास तस्वीरें वायरल हुई हैं।
रोका सेरेमनी के पूरा होते ही निक और प्रियंका ने बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की। प्रियंका ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा Taken! इस तस्वीर पर निक जोनस ने कमेंट किया कि वो दुनिया का सबसे लकी लड़का होगा। बधाई। वहीं निक ने वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मिलिए होने वाली मिसेज़ जोनस से।

इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए निक जोनस के पिता ने प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया। वहीं इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी बॉलीवुड हस्तियों की बधाई का तांता लग गया। प्रीति ज़िंटा ने भी प्रियंका की तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाईयां दीं। इसके अलावा सोनम कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सानिया मिर्ज़ा और ऋतिक रोशन ने भी प्रियंका को बधाई दी।
वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के ससुराल यानि कि निक जोनस के माता पिता ने अपनी होने वाली बहू को एक डायमंड का ब्रेसलेट दिया है। रोका के एक रात पहले, प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार के साथ फैमिली डिनर पर गई थीं जहां से इस ब्रेसलेट की तस्वीरे वायरल हुईं।
देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोका के फंक्शन की बेहद खास तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications