मीडिया ने प्रियंका के पति को बुलाया निक सर, जीजा जी ने दिया शानदार रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, होली के त्योहार में रंगने भारत आ चुके हैं। भारत आते ही प्रियंका और निक पहुंचे ईशा अंबानी की होली पार्टी में। इस पार्टी में प्रियंका और निक के एक जैसे कपड़े सबका दिल जीत रहे थे।
तभी सबका ध्यान दोनों के जूतों पर गया। दोनों ने ही मैचिंग जूते पहने थे और हर कोई बस उनके क्यूट अंदाज़ पर फिदा हो गया। पार्टी पर पहुंचते ही प्रियंका और निक फोटोग्राफर्स से मुखातिब हुए।

तस्वीरें खिंचवाने के दौरान जहां प्रियंका को सब पीसी बुला रहे थे वहीं निक को किसी ने ज़ोर ज़ोर से निक सर बुलाना शुरू किया। निक जोनस इसके आदी नहीं है। वो ये सुनकर थोड़ा सा चौंके फिर प्रियंका को देखा।
इसके बाद प्रियंका और निक, दोनों ही एक दूसरे को देखकर हंसते हुए दिखाई दिए। गौरतलब है कि निक जोनस को भारतीय परंपराओं से बेहद प्यार है। जहां एक तरफ वो प्रियंका के साथ करवा चौथ मनाते दिखे थे वहीं दीवाली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा करते भी दिखाई दिए।
यहां देखिए निक और प्रियंका का ये बेहद प्यारा वीडियो -
View this post on InstagramA post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


Click it and Unblock the Notifications











