प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया अपना बिज़नेस, खोला न्यूयॉर्क में रेस्टॉरेंट, निक जोनस ने की पूजा

हिंदुस्तानियों को खाना और खिलाना कितना पसंद है, ये तो सबको पता है। और अब अपने इस शौक को प्रियंका चोपड़ा ने बिज़नेस में बदल दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टॉरेंट लॉन्च किया है जिसका नाम है सोना। ये रेस्टॉरेंट अभी खुलने की तैयारी में है और एक महीने के अंदर आपको लज़ीज़ व्यंजन परोसने के लिए तैयार होगा।

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के साथ अपने इस नए रेस्टॉरेंट में पूजा करती दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा ने ये खबर अपने करीबियों के साथ शेयर करते हुए लिखा - सोना उन भारतीय व्यंजनों और स्वाद की याद दिलाएगा जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं।

priyanka-chopra-nick-jonas-perform-pooja-at-their-new-restaurant-sona-in-new-york

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा एक Foodie हैं और ये बात वो अपने कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें खाने का कितना शौक है। वहीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपने खाने के इस शौक के सुबूत दे देती हैं।

आखिरी बार जब वो दिल्ली में शूटिंग कर रही थीं तो चाट की प्लेट, अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं अपने सेट पर भी प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने खाने के शौक को पूरा करती नज़र आ जाती हैं।

अब उनका ये रेस्टॉरेंट लोगों की पेट पूजा कितने अच्छे से करेगा ये तो वक्त ही बताएगा। वैसे ये प्रियंका का पहला बिज़नेस नहीं होगा। वो पहले से ही एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं।

किताब से चर्चा में

किताब से चर्चा में

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब Unfinished को लेकर काफी चर्चा में रहीं। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर के बारे में विस्तार से बात करते हुए कई ऐसी बातों से परदा उठाया जिनके बारे में लोगों को कम ही पता था।

हो रही अवार्ड की चर्चा

हो रही अवार्ड की चर्चा

वहीं दूसरी तरफ, नेटफ्लिक्स पर प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म द व्हाईट टाईगर के लिए काफी तारीफें बटोरीं। कई विदेशी अंग्रेज़ी मैगज़ीनों ने यहां तक माना कि फिल्म में प्रियंका का काम लोगों को इतना पसंद आया कि उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी के ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिल सकते हैं।

मिस वर्ल्ड से हॉलीवुड तक

मिस वर्ल्ड से हॉलीवुड तक

गौरतलब है कि बीते 10 सालों में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार का दर्जा कमाया है। जब प्रियंका ने आज से 20 साल पहले, मिस वर्ल्ड का ताज अपने सर पर रखा था तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन ये लड़की हॉलीवुड पर भी राज करेगी।

बेहद पसंद आया बोल्ड अंदाज़

बेहद पसंद आया बोल्ड अंदाज़

प्रियंका ने हॉलीवुड में दस्तक ही बड़े बोल्ड अंदाज़ में दी थीं। उनका पहला अंग्रेज़ी गाना इन माई सिटी चार्टबस्टर था और लोगों को बेहद पसंद आया था।

हॉलीवुड पर करने लगीं राज

हॉलीवुड पर करने लगीं राज

प्रियंका तेज़ रफ्तार से हॉलीवुड की सीढ़ियां चढ़ती गईं। एबीसी चैनल ने उन्हें क्वांटिको ऑफर किया जिसके दो सीज़न निकाले गए और प्रियंका चोपड़ा रातों रात हॉलीवुड पर राज करने लगीं।

क्वांटिको की तारीफ

क्वांटिको की तारीफ

क्वांटिको के लिए प्रियंका चोपड़ा को ढेरों अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। ये सीरीज़ टीवी की बेहतरीन सीरीज़ में से एक मानी गई।

बेवॉच के लिए बटोरी सुर्खियां

बेवॉच के लिए बटोरी सुर्खियां

प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म थी बेवॉच। हालांकि फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा सा था। लेकिन इसके लिए भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

निक जोनस से मुलाकात

निक जोनस से मुलाकात

इतनी उपलब्धियों के बाद, प्रियंका को ज़िंदगी में सच्चा प्यार भी हॉलीवुड में ही मिला। निक जोनस ने उन्हें क्वांटिको में देखने के बाद उनके साथ डेट पर जाने के लिए उन्हें अप्रोच किया।

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड सफर

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड सफर

शादी के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का होश उड़ाने के सफर जारी है। हालांकि, भारत में फिलहाल उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में किसी को नहीं पता।

आखिरी हॉलीवुड फिल्म

आखिरी हॉलीवुड फिल्म

वहीं प्रियंका चोपड़ा वी कैन बी हीरोज़ नाम की हॉलीवुड फिल्म में आखिरी बार नज़र आईं। ये फिल्म क्रिसमस 2020 में रिलीज़ हुई थी। अब देखना है कि बॉलीवुड में उनकी वापसी कब और कैसे होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X