..................... Priyanka Chopra Nick Jonas PDA steals the limelight at mukesh nita ambani The Great Indian Musical Launch - Hindi Filmibeat

अंबानी की म्यूजिकल नाइट में छाए निक-प्रियंका, देसी गर्ल के स्वैग के आगे फेल बॉलीवुड गैंग

Priyanka chopra nick jonas

The Great Indian Musical Launch: शुक्रवार को बिजनेस टायकून नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह की मेजबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी पुत्री ईशा अंबानी ने की। लॉन्चिंग इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। इसके साथ ही इस इवेंट में देश विदेश के कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी दर्ज कराई। ऐसे में सबसे ज्यादा सुर्खियों में प्रियंका चोपड़ा निक जोनास की जोड़ी रही है।

दरअसल, निक और प्रियंका खासतौर पर इस इवेंट में शिरकत करने के लिए विदेश से भारत आए साथ ही पहली बार निक प्रियंका की बेटी मालती भी पहली बार भारत आई हैं। ऐसे में देर रात जब प्रियंका चोपड़ा अपने बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी के यहां इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंच तो इस स्टार जोड़ी के सामने पूरा का पूरा बॉलीवुड ही फीका पड़ा गया है।

प्रियंका चोपड़ा इस दौरान शिमरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बेहद बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही उनके साथ ब्लैक फॉर्मल लुक में निक जोनास काफी डैशिंग अंदाज में नजर आए। हाई हील्स में प्रियंका जहां निक के लंबी दिखाई दे रही थी वो पति निक अपनी पत्नी के साथ जेंटलमैन अंदाज में पीडीए करते और बेहतरीन पोज देते दिखाई दिए।

इस कपल के पहुंचे ही सारी की सारी लाइमलाइट सिर्फ इन्ही पर चली गई और सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की इस इवेंट से सामने आई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इवेंट में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ एंट्री की थी। इस ग्रैंड पार्टी में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परफेक्ट कपल की तरह नजर आए। साथ ही इस दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस ड्रेस पर हर किसी की नजर टिक गई।

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा नीता अंबानी के इस म्यूजिकल इवेंट में बिल्कुल पटाखा बनकर पहुंची थीं। जिसके बाद अदाकारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं। इस म्यूजिकल लॉन्च इवेंट में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X