प्रियंका चोपड़ा के घर में आई सीलन, आनन फानन में खाली किया 165 करोड़ का बंगला, प्रॉपर्टी डीलर पर किया केस

Priyanka Chopra, Nick Jonas

Priyanka Chopra Nick Jonas LA House: अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद जहां पति निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गई हैं। तो वहीं हसीना ने ऐसा शानदार घर भी वहां खरीदा लिया था जिसकी शान-ओ-शौकत में लोग दातों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। हालांकि इस सुपरलग्जरी घर को निल प्रियंका ने आनन फानन में खाली कर दिया है।

खाली किया करोड़ों का आलीशान बंगला

साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर लॉस एंजिल्स में इस कोठी को करीब 20 मिलियन डॉलर (160 करोड़) की कीमत पर खरीदा था। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और पति निक ने अब इस हवेली को खाली कर दिया है।

डिलर के खिलाफ मुकदमा

बताया जा रहा है की पानी की सप्लाई की दिक्कत के कारण उनके इस घर में फंफूदी की लग गई और जगह-जगह सीलन की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक्ट्रेस इस घर से चली गईं हैं और दूसरी जगह शिफ्ट हो गई हैं। इससे पहले इस मामले को लेकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जिस सेलर से ये प्रॉपर्टी खरीदी थी। उसके खिलाफ बीते साल मई 2023 में मुकदमा दायर किया था और घर की मरम्मत में अब तक इस कपल की तरफ से खर्च की गई धनराशि को मुआवजे तौर पर वापस करने की मांग की।

मरम्मत में करोड़ा का खर्चा

बता दें कि निक और प्रियंका ने लॉस एंजिल्स के इस घर की मरम्मत में अब तक 1.5 से लेकर 2.5 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जोकि भारतीय रुपये के अनुसार करीब 13-20 करोड़ रुपये हुए।

घर खाली करने को लेकर झूठे दावे

रेडिट की एक पोस्ट में ये दावा किया गया है कि प्रियंका और निक जोनस ने इस आलीशान घर को गिरवी रखा है, क्योंकि मौजूदा समय ये कपल आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है। बताया जा रहा है कि एलए के इस घर के लिए उन्हें किराए के रूप में हर साल करीब 100,000 अमेरिकी डॉलर देने पड़ते हैं और अब इसे जारी रखने में समर्थ नहीं हो पा रहे हैं।

हालांकि इस दावे को पुख्ता नहीं माना जा सकता है कि क्योंकि मिली जानकारी मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से इस हवेली को 5 साल पहले खरीदा था न कि वे उसमें किराए पर रहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X