प्रियंका और निक की सगाई में पंजाबी गाने पर थिरकी 'समधन', अब Video हो गया वायरल
Recommended Video

काफी समय से चले आ रहे रिलेशनशप के बाद हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका और सगाई की पार्टी हुई थी। इस पार्टी में कई लोग शामिल हुए थे और और जमकर मस्ती हुई थी। इस पार्टी से एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे है और अब एक और वीडियो सामने आया है जो काफी ज्यादा खुश कर देने वाला है। बता दें कि इस वीडियो मे आपको समधन डांस देखने को मिलेगा..जी हां प्रियंका चोपड़ा की मां और मिक जोनस की मां साथ में कमर मटकाती नजर आ रही है।
पंजाबी गाने लगा के 3 पेग बलिए पर इन दोनो ने काफी जमकर मस्ती की थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है और लोग इसको देख रहे है।

गौरतलब है कि इस वीडियो को निक जोनस की मां ने शेयर किया है और लिखा है कि मधु जी आपने मेरे डांस को लेकर संतोष रखा उसके लिए आपका शुक्रिया अदा करती हूं।
बता दें कि प्रियंका की सास का नाम डेनिस जोनस है और वो काफी ज्यादा खुशमिजाज महिला है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद चर्चे है कि दोनो अक्टूबर में हवाई में शादी के बंधन में बंध सकते है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो आपको होथों पर मुस्कान ले आएगा..


Click it and Unblock the Notifications