MET Gala 2025: रोमांस में डूबे रहे निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा, उधर अकेले ही रईसी दिखाते रहे शाहरुख खान

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra Met Gala 2025: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला इस साल और भी ज्यादा खास रहा है। बॉलीवुड के किंग खान यानि के शाहरुक खान ने इश साल मेट गाला में डेब्यू किया है और उनका लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से पति निक जोनास के साथ मेट गाला कार्पेट पर बेहद शानदार अंदाज में दिखाई दी हैं।

शाहरुख खान ने एंट्री करते ही अमेरिकन प्रेस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस स्पेशल मौके पर शाहरुख ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गई ड्रेस को कैरी किया जिसमें उनका लुक काफी कूल नजर आया। तस्वीरों में शाहरुख खान का इस लुक के खूब रईसी छलक रही है।

कहना गलत नहीं होगा कि मेट गाला की शाम शाहरुख खान के नाम रही। अपने गैंग्स्टा लुक से उन्होंने न सिर्फ अपने चाहने वालों का ध्यान खींचा बल्कि 3 मैजिक वर्ड कहते हुए खुद को इंट्रोड्यूज भी किया।

शाहरुख खान ने अमेरिकन प्रेस से मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं शाहरुख हूं।' उनके इम्प्रेसिव लुक से इम्प्रेस होकर जब विदेशी मीडिया ने उनके कॉस्ट्यूम को लेकर सवाल किया तब सुपरस्टार ने प्राउड होकर कहा कि मेट गाला 2025 में उन्होंने इंडियन फैशन उस्ताद सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कॉस्ट्यूम को पहना है।

शाहरुख खान के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टोन आउटफिट पहन रखा था। इस लुक को उन्होंने क्रेप डी चाइन सिल्क शर्ट और टेलर-मेड सुपरफाइन वूलन ट्राउजर के साथ कंप्लीट किया। प्लीटेड साटन कमरबंद ने सुपरस्टार के लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं काले चश्मे और गले में बड़े से 'के' वाले पेंडेंट में उनका कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा था। इसके अलावा हाथ में पकड़ी तलवार ने शाहरुख खान को रॉयल टच देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इस साल मेट गाला में शानदार वापसी की और उम्मीदों पर खरे उतरे। उनकी मौजूदगी ने चर्चा बटोरी। इस कपल ने क्लासिक व्हाइट और ब्लैक कलर के कपड़ों में रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर को पेश किया और आसानी से सुर्खियां बटोरीं।

इवेंट से उनकी सभी वायरल तस्वीरों के बीच, निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस पल ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। आप तो जानते ही हैं कि निक जोनस प्रियंका से कितना प्यार करते हैं। मेट गाला 2025 में उनके हालिया जेस्चर ने यह सब साबित कर दिया है। मेट गाला में निक कभी प्रियंका का गाउन ठीक करते तो कभी प्रियंका उन्हे किस करती दिखाई दे रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X