शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस का पहला वीडियो OUT- एकदम हॉट कपल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पूरी पंंरपराओं के साथ क्रिश्चियन तरीके से शादी कर ली है। इनकी शादी जोधपुर में हुई है। राल्फ लॉरेन के एक ट्वीट ने इस खबर को कंफर्म किया है। वहीं, शादी के तुरंत बाद ही फैशन मैगज़ीन वोग ने प्रियंका और निक का एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। जहां निक गाना गाते दिख रहे हैं.. और प्रियंका काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।
वोग ने कुछ देर पहले दोनों के वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी वीडियो में आप देखेंगे कि निक गिटार बजा रहे हैं और प्रियंका डांस कर रही हैं।

शुक्रवार को निक और प्रियंका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। शनिवार को दोनों ने कैथलिक रिवाजों के अनुसार शादी की। जबकि रविवार को दोनों हिंदू रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। कोई शक नहीं कि फैंस को इनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।
प्रियंका और निक की शादी के लिए पादरी की भूमिका निभाई निक के पिता पॉल केविन जोनस ने। अंंगूठी बदलने के बाद, प्रियंका और निक ने एक दूसरे को पति और पत्नी के रूप मेंं कुबूल किया। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार, अर्पिता खान, फराह खान, सब्यासाची और मिक्की कॉन्ट्रैक्टर भी मौजूद रहे।
बहरहाल, नीचे दिए वीडियोज में आप प्रियंका और निक के बीच की शानदार कैमिस्ट्री को देख सकते हैं। हमारी ओर से प्रियंका- निक को शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
View this post on InstagramA post shared by Vogue (@voguemagazine) on


Click it and Unblock the Notifications