अमेरिका में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने की लक्ष्मी पूजा, दिवाली की सबसे शानदार तस्वीरें
दिवाली की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलती हैं। बॉलीवुड ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी दिवाली धूमधाम से मनाईं। अमेरिका के घर में प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पूजा की। पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें फैंस ने जमकर पसंद किया।
प्रियंका चोपड़ा के फैंस उन्हें सबसे ज्यादा उनके देसी अंदाज की वजह से ही पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ हुई। फैंस ने विदेश में धूमधाम से दिवाली व लक्ष्मी पूजा करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा की जमकर प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर प्रियंका निक की तस्वीरें खासा वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा लेमन कलर की साड़ी में तो पति निक जोनस व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दिवाली का सेलिब्रेशन किया। इन तस्वीरों में लक्ष्मी की पूजा की सभी सामाग्री औ एकदम भारतीय पूजा का ट्रेंड देख सकते हैं।

अमेरिका में रीति रिवाज से पूजा की
प्रियंका चोपड़ा ने लक्ष्मी पूजा की सभी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका निक लक्ष्मी गणेश की दूध से नहालते भी दिख रहे हैं।

निक ने जलाए दीए
प्रियंका चोपड़ा के साथ निक ने भी दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की। उन्होंने पत्नी के साथ दीए जलाए और इस दिवाली धूमधाम से पूजा की।

हाथों में हाथ
प्रियंका चोपड़ा के हाथों में हाथ थामे पूजा के दौरान निक नजर आए। दोनों के मुस्कुराते चेहरे इस त्यौहार को और भी बढ़िया बनाते हैं।

लक्ष्मी आरती
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लक्ष्मी आरती करते भी तस्वीरों में नजर आए। दोनों ने घर में पंडित को बुलाया और पारंपरिक तरीके से पूजा पूरी की।

छोटी दिवाली पर जश्न
प्रियंका चोपड़ा ने छोटी दिवाली पर भी पार्टी की। वह लंहगे चोली में नजर आईं। जमकर डांस करती भी दिखी थीं।

फैंस को भाया प्रियंका का अंदाज
सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और उनके देसी अंदाज को पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications











