Pics: प्रियंका - निक की वेडिंग डिनर पार्टी, जेठ -जेठानी जो-सोफी, साली साहिबा परिणीती और दोस्त आलिया
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 - 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। जहां निक जोनस कई दिन पहले ही भारत आ चुके हैं और प्रियंका के साथ समय बिता रहे हैं वहीं शादी में शरीक होने के लिए आज उनके भाई जो जोनस और भाई की मंगेतर सोफी टर्नर भी भारत आ चुके हैं। प्रियंका और निक पूरे परिवार और खास दोस्तों के साथ डिनर करते देखे गए।
प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी - जो और सोफी इस डिनर पार्टी में उनके साथ नज़र आए। वहीं निक जोनस के साले साहब और साली साहिबा सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी नज़र आए। इस डिनर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के बेहद करीबी बॉलीवुड दोस्त भी नज़र आए।

इस डिनर पार्टी के दौरान भूमि पेडनेकर, संजय कपूर और आलिया भट्ट नज़र आए। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में बॉलीवुड के काफी कम लोगों को न्योता दिया गया है जिनमें आलिया - रणबीर, फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर और सलमान खान का पूरा परिवार शामिल है।
हाल ही में कॉफी विद करण में करण जौहर और अर्जुन कपूर ने उन्हें ताना मारते हुए कहा कि अभी तक तो हमें कुछ शादियों का न्योता भी नहीं मिला है, ये कहकर कि सब पारिवारिक समारोह हैं। बहरहाल, आप देखें, प्रियंका निक की इस डिनर पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications