प्रियंका चोपड़ा ने बताया हैप्पी मैरिज का सीक्रेट, निक जोनस को खुश रखने के लिए करती हैं ये काम

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पावरफुल कपल हैं। जिनकी शादी को दो साल बीत गए हैं लेकिन आज भी प्यार उतना ही बरकरार है, दोनों की लवस्टोरी आए दिन देखने को मिलती है। दोनों एक दूसरे के प्रति सोशल मीडिया पर आए दिन प्यार उड़लते भी दिखते हैं।

इस केमिस्ट्री को देखकर अक्सर लोगों का सवाल होता है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा की शादी का सीक्रेट किया है। इस पर हाल में ही वोग ऑस्ट्रेलिया को दिए इंटरव्यू में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया। प्रियंका ने ये भी बताया कि गुड मैरिज के पीछे क्या राज है और उनकी ग्रैंड शादी की कैसे तैयारियां हुई थीं।

Priyanka Chopra wedding

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के जोधपुर में दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी का शाही समारोह हुआ फिर रिसेप्शन भी आयोजित किया गया।

आज भी प्रियंका की शादी के खूबसूरत पल आंखों से ओझल नहीं हुए हैं। आए दिन प्रियंका-निक की शादी की फोटोज भी जमकर वायरल होती हैं।

निक के साथ अपनी केमिस्ट्री पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही सरल तरीके से जवाब दिया। वह बताती हैं कि गुड मैरिज के पीछे सिर्फ और सिर्फ एक ही सीक्रेट है बातचीत। कपल के बीच बातचीत हो, आपसी समझदारी हो तो शादी खुद-ब-खुद खूबसूरत हो जाकी है।

प्रियंका ने बताया कि वह निक के साथ खूब समय बिताती हैं, हर चीज शेयर करती हैं और दोनों एक दूसरे के साथ बिताए हर लम्हे को खूब एन्जॉय करते हैं।

इतना ही नहीं, प्रियंका से वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत शादी के बारे में भी पूछा गया तो, प्रियंका ने कहा कि दोनों बताया कि उनके पास समय कम था, सब कुछ दो महीने के अंदर करना था। लेकिन उन्होंने निर्धारित समय के अंदर अंदर एक परफेक्ट शादी रचाई। देखिए प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस की शादी की प्यारी फोटोज।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी की थी। हिंदू रीति रिवाज के अलावा क्रिश्‍चियन रीतियों के साथ भी दोनों ने शादी की रस्में निभाई थीं।

10 साल है उम्र का फासला

10 साल है उम्र का फासला

प्रियंका चोपड़ा का दिल 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनास पर आया। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और जल्द ही शादी का फैसला लिया।

केमिस्ट्री

केमिस्ट्री

प्रियंका और निक की आए दिन केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। दोनों एक दूसरे के साथ वाली ढेर सारी फोटो व पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

वोग के लिए करवाया फोटोशूट

वोग के लिए करवाया फोटोशूट

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इसी दौरान प्रियंका ने कुछ निजी पलों को भी शेयर किया। प्रियंका ने एक बार फिर वोग के साथ काम किया और शानदार तस्वीरें फैंस को देखने को मिलीं।

इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में मचाया धमाल

इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में मचाया धमाल

हाल में ही निक जोनास संग प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल अवॉर्ड शो में रेड कारपेट पर धमाल मचाया। वह पति के साथ नजर आईं। वह शो की प्रेजेंटर भी रहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X