Just In: शादी पर पहली बार बोलींं प्रियंका - मेहमानों को आराम करने के लिए छुट्टी लेनी पड़ेगी
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पति - पत्नी बनने से पहले प्रियंंका और निक ने वोग मैगज़ीन के लिए अपना पहला इंटरव्यू साथ में दिया है। इस इंटरव्यू में ढेर सारी खास बातें हैं। पहली तो ये कि प्रियंंका और निक की केमिस्ट्री देखकर आपका दिल उन पर आ ही जाएगा।
वहीं प्रियंका और निक ने पहली बार, अपनी लव स्टोरी फैन्स के साथ शेयर की है। ये इंंटरव्यू काफी मज़ेदार है क्योंकि इसमें खुलासोंं के साथ है ढेर सारी गपशप। प्रियंका और निक के इतनी जल्दी शादी करने के फैसले पर प्रियंका ने बताया कि मेरी मां और पापा 10 दिन मेंं मिले और शादी भी हो गई थी। तो मेरी मां ने कहा कि तुम्हारे खून में है ये, कोई बात नहीं।

निक के बारे में बात करते हुए प्रियंंका ने बताया कि मैं इससे 10 साल बड़ी हूंं लेकिन फिर भी मैं इसको Old Man Jonas (हिंदी भाषा में बुढ़ऊ कह लीजिए) बुलाती हूं। वो इसलिए कि बड़ी भले ही मैंं हूं लेकिन शांत, समझदार और बोरिंग बातें करने वाला निक है। अपनी शादी की तैयारियों के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि बहुत मज़ा आने वाला है।
सात फेरों पर जैसे ही बात छिड़ी, निक ने तुरंत कहा, मैं सात एक्सट्रा ले लूंगा। वहीं प्रियंंका का कहना है कि लोग इस शादी से इतना इंजॉय कर लेंगे कि फिर उन्हें एक लंंबी छुट्टी पर जाना पड़ेगा, इतना धमाका होना तय है। प्रियंंका और निक ने शादी और अपनी प्रेम कहानी के बारे में और क्या खुलासे किए जानिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications