REACTIONS: प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की सगाई की ये तस्वीर देख रो पड़े फैन्स
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका आखिरकार हो ही गया। उनके रोका फंक्शन उनके घर पर हुआ और जैसे ही फैन्स ने ये तस्वीरें देखीं तो ट्विटर जैसे पागल ही हो गया। इस समय ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई से जुड़े तीन हैशटैग सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहे हैं। और इसी से साफ है कि दोनों की सगाई की तस्वीर फैन्स के बीच गज़ब वायरल हुई।
इन तस्वीरों के शुरूआती राइट्स टाइम्स ग्रुप के पास थे लेकिन धीरे धीरे ये तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गईं और इन तस्वीरों को देख फैन्स के रिएक्शन तीन पार्ट में थे। पहले फैन्स वो जो काफी खुश थे। ये फैन्स थे निक और प्रियंका का फैन ग्रुप जो अपने फेवरिट सितारों को जीवन के अगले पड़ाव में कदम रखते देख खुश हुए जा रहे थे।

इन तस्वीरों पर रिएक्शन देने वाला दूसरा ग्रुप वो था जो दोनों देशों की संस्कृति के मिक्स होने पर भावुक हुआ जा रहा था। इन फैन्स के रिएक्शन भी उतने ही संस्कारी थे।
लेकिन तीसरा ग्रुप बहुत ही मज़ेदार था। ये ग्रुप था इस सगाई पर हल्की फुल्की मज़ेदार टिप्पणियां करने वाला। वही ग्रुप जो शादियों में बैठकर रात में मंडप में गालियां गाता है। ये ट्विटर का वही ग्रुप था। एक फैन तो इतनी भावुक हो गई कि रोने ही लगी।
बहरहाल सौ बात की एक बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा ने शादी करने का फैसला कर ही लिया है और इस ओर अपना पहला कदम उठा भी लिया है। हमारी तरफ से उन्हें ढेर सारी बधाईयां। लेकिन ट्विटर के ये रिएक्शन पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications